छत्तीसगढ़ कलार समाज कौड़िया पिथौरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष पुनीत राम सिन्हा एवं अन्य के विरुद्ध पिथौरा थाना में हुआ FIR दर्ज
रायपुर / छत्तीसगढ़ कलार समाज परिक्षेत्र कोड़िया पिथौरा के महा मंडलेश्वर पुनीत राम सिन्हा एवं अन्य सामाजिक पदाधिकारियों के विरुद्ध पिथौरा थाने में अपराध पंजीबद्ध हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा सवैया निवासी सालिकराम डड़सेना एवं उनकी बहु ने आरोप लगाया है कि विगत 02 वर्षों से तथाकथित सहगोत्री विवाह के मामले में पुनीत सिन्हा एवं कुछ सामाजिक पदाधिकारियों ने सालिकराम डड़सेना के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया हुआ था! जिसके कारण उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हो गए थे, जबकि उक्त सामाजिक प्रकरण का जिला एवं प्रदेश स्तर पर निराकरण किया गया था ! जिसमे प्रदेश स्तर पर उक्त प्रकरण को सहगोत्री का मामला नही माना गया था और सालिकराम डड़सेना को समाज के मुख्य धारा में सम्मिलित किया गया था लेकिन छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के निर्णय की अवहेलना करते हुए कौड़िया पिथौरा कलार समाज के महामंडलेश्वर पुनीत राम सिन्हा ने दादागिरी के सांथ उनका सामाजिक बहिष्कार जारी रखा!जिसके कारण उनका सामाजिक कार्यक्रमों में आना जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था, और तो और अन्य सामाजिक बंधुओ से भी सालिकराम डड़सेना के घर जाने पर मोटी रकम सामाजिक दंड के रूप में लिया गया था। इस बात से व्यथित होकर सालिकराम डड़सेना एवं उनका पुरा परिवार कानून की शरण मे गए एवं इस मामले में पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया था। इस मामले में पिथौरा थाना में पुनीत राम सिन्हा एवं अन्य सामाजिक पदाधिकारियों के विरुद्ध. अपराध की धारा308 (2),3 (5) BNS 7 (2) एवं विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ये वही पुनीत राम सिन्हा है जो कुछ समय पहले किशनपुर ग्राम पंचायत के सचिव रहे जिनके विरोध में पुरे ग्रामीण लाम्बंद हो चुके थे, जिसके संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशन भी हुआ था!





