महासमुंद जिला झलप क्षेत्र के ग्राम कछारडीह में भालू के द्वारा किया गया प्राणघात हमला से ग्रामीण की हालात है नाजुक

रायपुर / महासमुंद जिला के झलप क्षेत्र ग्राम कछारडीह में जंगली भालू के द्वारा एक ग्रामीण पर किया गया प्राणघात हमला!
दरअसल मामला यह है कि दिनांक 13.09.2026 को महासमुंद वन मंडल के अंतर्गत महासमुंद परिक्षेत्र में झलप क्षेत्र के ग्राम कछारडीह निवासी दर्शन यादव जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष है! दर्शन यादव घर से निकलकर 500 मीटर दूर सुबह जंगल की तरफ सौच के लिए गया हुआ था तभी अचानक से जंगली भालू के द्वारा प्राणघात हमला कर दिया गया!
आक्राम हमले से दर्शन घायल हो गये ,उनके सिर ,मुह,नाक,कान बुरी तरह से नोच कर पुरा चेहरा को हि फाड़ दिया गया है और सर का पुरा खोपड़ा बाहर हो गया है।
चेहरा को पहचान पाना मुश्किल हो गया है,इस हद तक हमला किया है की पुरे चेहरा ही नोच लिया है, जिससे उनकी हालत नाजुक है तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया ।
जिला अस्पताल में स्थिति को सम्हालने के लिए असफल हुए तो उन्हे तत्काल रायपुर रिफर कर दिया गया है , महासमुंद और बलौदाबाजार वन मंडल क्षेत्रों में लगातार जनहानी हो रहे हैं।
वन्यप्राणियों के हमलें से लगातार जनहानी हो रहे है, वन प्रबंधन उक्त स्थिति को देखते हुए वन अमला की सतत् गस्ती कराये और जनजागरूपता हेतु गांव गांव में मुनादी कराये ताकी वन्यप्राणी और मानवद्वंद रोका जा सके।




