भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुशार SIR के पश्चात 18 वर्ष से अधिक वर्षों के मतदाताओं का माह अक्टूबर से होगा पंजीकरण शुरू
रायपुर / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR के पश्चात 17 प्लस, 18 वर्ष से अधिक उम्र एवं निर्वाचक नामावली में छूटे हुए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु माह अक्टूबर 2026 में निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकरण हेतु स्पेशल ड्राईव के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है।
अनुविभागिय अधिकारी कार्यालय बागबाहरा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नायब तहसीलदार बागबाहरा के द्वारा बताया गया की इस अभियान के अंतर्गत माह अक्टूबर के प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को विधानसभा-41 खल्लारी के समस्त मतदान केन्द्रों में नाम पंजीकरण हेतु शिविर आयोजन किया जायेगा।

जिसमें सभी मतदान केन्द्र के बुध लेवल अधिकारी मतदान केन्द्र पर पात्र नागरिकों से फॉर्मस 06 प्राप्त करेंगे एवं अपने ऐप्प /आनलाईन के माध्यम से फॉर्म अपलोड करेंगे। मतदाता व्हीएचए ऐप्प, एनवीएसपी, वोटर पॉर्टल के माध्यम से भी अपना फॉर्म 06 पंजीकरण हेतु स्वयं अपलोड कर सकते हैं।
नये मतदाता के रूप में पंजीकरण हेतु कॉलेज, स्कूल, आईटीआई में ईएलसी क्लब का गठन किया गया है। ईएलसी क्लब द्वारा माह अक्टूबर 2026 के प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को शिविर आयोजन कर फॉर्म 06 संबंधित संस्थाओं में भरा जायेगा। आंयोग के निर्देशानुसार नये पंजीकरण हेतु नागरिकों को दस्तावेज के रूप में फॉर्म 06 के साथ नवीनतम पासपोर्ट फोटो, निवास प्रमाण पत्र, जन्म तारीख प्रमाण पत्र एवं परिवार के पूर्व से मतदाता सूची में जुड़े मतदाता का परिचय पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा। स्पेशल ड्राईव के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही ईएलसी क्लब के को-ऑर्डिनेटर एवं नोडल अधिकारियों की आवश्यक बैठक किया गया है। स्पेशल ड्राईव के प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक मतदान क्षेत्रों में मुनादी करायी जा रही है।
शासन की पारदर्शी नीतियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत नये मतदाताओं एवं छूटे हुये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु रंगोली, शपथ, बैनर पोस्टर, शिविर के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उक्त संबंध में कार्यालय तहसीलदार कोमाखान के अंतर्गत आने वाले समस्त बीएलओ द्वारा शतप्रतिशत नये मतदाता पंजीकरण हेतु स्वीप शपथ लिया गया। वर्तमान में खल्लारी विधानसभा में कुल 2,08,013 मतदाता हैं। पूर्व SIR के दौरान मतदाता की संख्या 2,07,157 थी। दोनों अवधि के बीच 856 मतदाताओं का नाम पंजीकरण किया गया है।
स्पेशल ड्राईव अक्टूबर 2026 के अंतर्गत 202 नये नागरिकों का नाम मतदाता के रूप में निर्वाचक नामावली में पंजीकृत कर लिया गया है। स्पेशल ड्राईव के अंतर्गत SIR के दौरान विलोपित नो मैपिंग एवं अनुपस्थित मतदाताओं के घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा सत्यापन कर मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु फॉर्म 06 भरा जा रहा है। स्पेशल ड्राईव के अंतर्गत उपरोक्त कार्यक्रमों की जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 41-खल्लारी के द्वारा दिया गया एवं उनके द्वारा विधानसभा खल्लारी के समस्त नागरिकों से अपील किया गया है। कि माह अक्टूबर के इस स्पेशल ड्राईव के अंतर्गत आयोजित शिविरों में नागरिक अपने बूथ लेवल अधिकारी से सम्पर्क कर मतदाता सूची में शतप्रतिशत नये पंजीकरण हेतु अपना फॉर्म 06 भरवायें या निर्वाचन आयोग के वेबसाइट व्हीएचए ऐप्प, एनवीएसपी, वोटर पोर्टल के माध्यम से भी अपना फॉर्म 06 पंजीकरण हेतु स्वयं अपलोड कर सकते हैं।
दिनांक 11.10.2026 के अनुसार मतदाता की कुल संख्या 2,08,013 हैं। जिसमें पुरूष :- 1,03,234 महिला :- 1,04,777
थर्ड जेंडर :- 02
दिनांक 21.02.2026 के अनुसार मतदाता कुल संख्या 2,07,157 है। जिसमें पुरूष :-1,02,912
महिला:- 1,04,243
थर्ड जेंडर :- 02
खल्लारी विधानसभा में SIR के बाद अब तक जोड़े गये मतदाता की कुल संख्या 856
जिसमें पुरूष :- 322
महिला :- 534
थर्ड जेंडर :- 0
शासन के निर्देशानुसार बागबाहरा अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा नवाचार एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, अत: खल्लारी विधानसभा के अंतर्गत जितने भी योग्य मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जिनकी मतदाता सूची में नाम सामिल नही है वह इस अक्टूबर माह में शिविरों में जाकर विधिवत फार्म भरें!





