October 28, 2026 7:14 am

[the_ad id="14531"]

दीपावली के पहले ही वन विभाग के समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को तोहफा, अब मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक सुरक्षा बीमा

दीपावली के पहले ही वन विभाग के समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को तोहफा, अब मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक सुरक्षा बीमा

पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर प्रधान संपादक 8109719514
रायपुर / छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने लगातार कल्याणकारी पहलों के तहत इन जमीनी स्तर के प्रबंधक एवं फड़मुंशी लोगों को जोखिम सुरक्षा प्रदान करने के लिए समूह बीमा योजना के तहत 2-2 लाख रुपये का सामाजिक सुरक्षा कवच (बीमा सुरक्षा) उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

दरअसल मामला दिनांक 14.10.2026 को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ का संचालक मंडल की बैठक आहुत किया गया था जहां पर सहकारी समितियों के प्रबंधकों और फड़मुंशियों के लिए एक बड़ी राहत भरा कदम उठाते हुए निर्णय लिया गया है। अब इन्हें दो-दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाया जाएगा, इसके साथ ही, समिति प्रबंधकों को सेवानिवृत्ति पर एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित की 27वीं वार्षिक साधारण सभा में कर्मचारी कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और अधोसंरचना विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के पूर्व के लंबित प्रकरणों का संघ मद से चरणबद्ध तरीके से भुगतान करने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत 69 पात्र हितग्राहियों को ऑनलाइन माध्यम से सीधे राशि ट्रांसफर की गई। मैदानी स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों के लिए बीमा योजना के स्थान पर अब सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दो-दो लाख रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है साधारण सभा में यह भी तय किया गया कि जिन प्राथमिक सहकारी समितियों के पास अपने भवन नहीं हैं, उनके लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के वन धन विकास केंद्रों के लिए भी नए भवन बनाए जाएंगे, जिससे जनजातीय आजीविका और लघु वनोपज से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही, समितियों के कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों के भव्य आयोजन के लिए पृथक से बजट का प्रावधान किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यालय एवं गोदामों में कार्य करने वाले दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों हितों के संबंध में आने वाले संचालक मंडल की बैठक में चर्चा व 10 वर्षो से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी गोदाम सुरक्षा श्रमिको काे नियमितीकरण, समाहितीकरण किये जाने संबंधी प्रस्ताव को सामिल किये जाने की तैयारी भी चल रही हैं।

इस महत्वपूर्ण साधारण सभा में संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, वन विभाग के सचिव श्री अमरनाथ प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरुण पांडेय तथा लघु वनोपज संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती संजीता गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]