राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में किरण बघेल ने जीता स्वर्ण पदक
रायपुर / छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में अस्मिता खेलो इंडिया राज्य स्तरीय भारोत्तोलन 11 से 13 सितंबर तक आयोजित की थी, किरण बघेल ने लगातार तीसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीतकर रचा कीर्तिमान, कोच एवं पति सुमीत बघेल को जन्मदिन पर दिया स्वर्णिम उपहार !
दरअसल मामला यह है कि कांकेर में 11 से 13 सितम्बर तक आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में किरण बघेल ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वजन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए महासमुंद जिला के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया।
किरण बघेल की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने लगातार तीसरे वर्ष अस्मिता खेलो इंडिया राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी निरंतरता और मेहनत को साबित किया है।
इस जीत का एक भावनात्मक पहलू भी रहा। किरण ने अपने कोच एवं पति सुमीत बघेल के जन्मदिन के अवसर पर स्वर्ण पदक जीतकर उन्हें यह यादगार उपहार दिया। पति के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में लगातार मेहनत कर रही किरण की इस सफलता से उनकी प्यारी बिटिया प्रिंसी एवं परिवार, खेल जगत और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
किरण की इस सफलता में उनके कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ-साथ परिजनों का आशीर्वाद सदैव रहा है।
किरण बघेल की लगातार तीसरी स्वर्णिम सफलता पर खेलप्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





