October 28, 2026 1:17 pm

[the_ad id="14531"]

बागबाहरा तहसील आफिस में पदस्थ पटवारी लीलाधर डड़सेना के घर में चोरी करने वाले अपराधी को थाना प्रभारी के निर्देशन पर पुलिस की टीम ने धरदबोचा

बागबाहरा तहसील आफिस में पदस्थ पटवारी लीलाधर डड़सेना के घर में चोरी करने वाले अपराधी को थाना प्रभारी के निर्देशन पर पुलिस की टीम ने धरदबोचा

 

रायपुर / महासमुंद जिला के बागबाहरा नगर में चोर ने डाला डांका, बागबाहरा तहसील में पदस्थ पटवारी लीलाधर डड़सेना जो वार्ड नंबर 15 रावण भाटा का निवासी है यह पेसे से पटवारी है जो कि अपने परिवार के साथ अपनी पत्नी को छोड़ने तीजा के त्यौहार में उसके घर गया था!

उसी रात दिनांक 16. 9. 2026 को लगभग ढाई बजे शिव राजपूत पिता बबला राजपूत जो वार्ड नंबर 14 पोटर पारा का निवासी है वह पटवारी के घर रात को समय 2:30 बजे बाउंड्री वालों की कोने से कूद कर अंदर गया जहां पर दो कैमरा लगा हुआ था एक दीवाल के पास बाहर की ओर उसे डंडे से मोड़ दिया जब अंदर जाकर देखा तो सामने में एक कैमरा लगा हुआ था! उस दीवार से चिपक कर किनारे किनारे जाकर डंडे से उसको भी मोड़ दिया उसके बाद वही लगा हुआ सामने में दो कमरा था दाहिने हाथ तरफ जो कमरा था उसको तोड़कर अंदर घुसा वहां पर जांच करने के बाद कुछ नहीं मिला तब वह दूसरे कमरे में गया और वहां जाकर उन्होंने अपनी चोरी को अंजाम दिया!उसने अपनी सातिराना दिमांग से ताला तोड़ा और कुंडी को उखाड़ कर फेंक दिया जहां पर उसने एक छोटा सा पायल और ₹2700 प्राप्त किया!

बागबाहरा थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू की निर्देशन पर पुरी पुलिस की टीम जिसमें तीन आरक्षक तथा साथ में 112 की टीम शामिल थी उन्होंने, चोरी को अंजाम देने वाले अपराधी को धरदबोचा! पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पता चला की लड़का नाबालिग है जिसे पकड़कर थाना में ले जाया जहां पर उसे धारा 331(4) व धारा 305(1) BNS धारा लगाकर अंदर किया गया।

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]