September 14, 2026 6:45 am

[the_ad id="14531"]

बागबाहरा नगर में घट रहे चोरी डकैती व नशाखोरी पर लगाम लगाने कि लिए थाना प्रभारी के सांथ पार्षद, व्यापारी , पत्रकारों की हुई संयुक्त बैठक

बागबाहरा नगर में घट रहे चोरी डकैती व नशाखोरी पर लगाम लगाने कि लिए थाना प्रभारी के सांथ पार्षद, व्यापारी , पत्रकारों की हुई संयुक्त बैठक

रायपुर / छत्तीसगढ़ महासमुंद जिला के बागबाहरा नगर में आये दिन नये नये कारनामें देखने को मिल रहे है, चोरी की वारदात बढ़ते क्रम में है जिस पर लगाम लगाना अति आवश्यक हो गया है। नगर में नशेड़ियों की तादात बड़ गया है,जगह जगह चौंक चौराहों में नशा का सामान,शराब बिक रहे है जिसके कारण बागबाहरा का माहौल खराब है और चोरी डकैती हो रहा है।

1) व्यापारियों के दुकानों में जो सीसीटीवी कैमरा लगा है उसका बैकअप कम से कम 15 दिन तक रखा जाये ताकि उनके दुकानों के सामने कोई घटना घट रहा हो उसको उसके बारे में जानकारी मिल सके।
2) प्रत्येक मोहल्ले व वार्ड में और गली में जो शराब का विक्रय हो रहा है या सेवन कर रहे है उस पर तत्काल रोक लगाया जाये ताकि अप्रिय घटना ना घट सके!
3) कुछ कबाड़ी दुकानों में जो चोरी का समान खरीदा जा रहा है उस पर पैनी नजर रखकर उस पर रोक लगाया जाये!
4) शहर के भीतर और मोहल्लों में कई असमाजिक तत्व के लोगों के द्वारा गाड़ियां तेज रफ्तार में चलाया जता है तथा गाड़ियों में तेज आवाज रहता है जैसे बुलेट में फट फट की आवाज आती है ऐसे लोगों को पड़कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये!
5) बागबाहरा नगर में बाहर एवं आसपास के लोग जो यहां आते हैं और किराए में रहते हैं उनके बारे में संपूर्ण जानकारी थाना को दिया जाए जिससे थाना वाले को भी पता चले कि कौन व्यक्ति कहां से आया है किराया में देने से पहले उसका आधार कार्ड लेना अनिवार्य करते हुए सत्यापन किया जाये!
6) गांजा नाइट्रोजन टैबलेट एवं गांजा की हो रही अधिक मात्रा में बिक्री जिससे छोटे-छोटे बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं उसे पर तत्काल रोक लगाया जाये, भानपुर, फुलवारी, कर्रापारा, थाना पारा, सहित अन्य वार्डों में रात्री व दिन के समय में भी छोटे छोटे बच्चे से लेकर युवा गांजा व शराब के आदि हो चुके हैं अमर्यादित व अश्लिल गालियां बकता रहते है जिस पर कानूनी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।
7) रात्रि कालीन गस्त को बढ़ाया जाए क्योंकि अधिकतर छोरी रात को ही हो रहा है लेट नाइट जो ट्रेन आता है उसमें उतरने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अभी कुछ दिनों से गली चौराहा में कुछ झूठों मे दिखाई दे रहा है जो रात को आने वाले लोगों को रोक-टोक कर उन्हें लूटने का प्रयास करते

शराब, गांजा, व अन्य नशे के आदि होते जा रहे है युवा सांथी जिस पर लगाम लगाना अतिआवश्यक है,मेहनत मजदूरी के कार्य को छोड़कर लोग चोरी डकैती जैसे घिनौने कार्य को करने के लिए आतुर है। उक्त विषय पर बागबाहरा नगर पालिका निगम के पार्षद, क्षेत्रिय नेता, व्यापारी, नगर के महिलाओं एवं पत्रकारों ने मिलकर थाना प्रभारी बागबाहरा के सांथ संयुक्त बैठक किया है और ज्ञापन सौंपा।

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]