July 29, 2026 7:40 am

[the_ad id="14531"]

कवर्धा में स्कुल सफाई कर्मचारियो का बैठक का हुआ सफल आयोजन :- डगेश्वर पटेल महामंत्री

कवर्धा में स्कुल सफाई कर्मचारियो का बैठक का हुआ सफल आयोजन :- डगेश्वर पटेल महामंत्री

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को कबीरधाम जिले के सत्ती वार्ड स्कूल मिनीमाता चौक में आयोजित किया गया जिसमें सरगुजा संभाग ,बस्तर संभाग से लेकर प्रदेश के 25 जिलों का जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री डगेश्वर पटेल ने बताया की बैठक की शुरुआत मां सरस्वती , व छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा कर किया गया ।
तत्पश्चात सभी प्रदेश एवं जिलाध्यक्षों ने अपना विचार प्रकट किया बलराम राजपूत ,विद्यानंद ,लोकेश साहू ,जहर साय ,राम नारायण राजवाड़े ,हजारी, कन्हैया दास, पीतांबर, गणेश कमरों, विष्णु दास, राजेन्द्र मंडावी तथा उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों ने 4 फरवरी को मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री तथा सचिव स्तर की बैठक चर्चा की जानकारी पर चर्चा किया गया सभी ने और अपना-अपना विचार भी प्रकट किया।

कार्यक्रम के मध्य में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के प्रतिनिधि के रूप में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी जी उपस्थित हुए उन्होंने अपना उद्बोधन प्रदान किया तथा शासन की बातों को रखा ।
अंत में सभी के साथ सामूहिक चर्चा कर आगे की योजनाओं पर सभी के सहमति से निष्कर्ष निकाला गया । उक्त बैठक में  प्रदेश,संभाग, जिला,के समस्त पदाधिकारी सामिल हुए थें! सभी जिला अध्यक्षों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कवर्धा जिला के मनोज मानिकपुरी, चारों ब्लॉक के समर्पित, निष्ठावान कर्मचारी साथी जिन्होंने तन मन से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया और आगे की रणनीति के लिए जल्द ही रायपुर में योजना तैयार किया जायेगा।

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]