बलौदाबाजार एसपी की सख्त कार्यवाही, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित आरक्षक को किया बर्खास्त
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला में पुलिस विभाग ने की है बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से अनुशासनहीनता मे रहने वाले आरक्षक को सेवा से किया गया है बर्खास्त ।
दरअसल मामला बलौदाबाजार जिला का है जहां पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मंगलवार को आरक्षक राहुल शर्मा को ‘सेवा से पृथक’ करने का आदेश जारी किया। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और कर्तव्यनिष्ठा सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ी कदम है।
311 दिनों से है अनुपस्थित
आरक्षक राहुल शर्मा दिनांक 5 अप्रैल 2025 से लगातार बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे, पुलिस की जांच में पाया गया कि वे कुल 311 दिनों तक ड्यूटी से नादारत है, विभागीय जांच के दौरान उन्हें बार-बार नोटिस जारी किया गया किन्तु जांच में उपस्थित नही हुआ पर्याप्त अवसर दिया गया था लेकिन वे जांच प्रक्रिया में शामिल न होकर विभाग को गुमराह करता रहा जिसके कारण उनके अनुशासनहीनता व लापरवाही को देखते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई।
आरक्षक की सेवा पुस्तिका का अवलोकन करने पर पता चला कि उनके पूरे सेवाकाल में कुल 14 बार कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के मामले दर्ज हैं। यह बार-बार की अनुपस्थिति उनके चरित्र और कर्तव्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है, पुलिस महकमें गलत संदेश जा रहा था जिसके कारण पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने इस मामले में दण्डनात्मक कार्रवाई की है।
2014 बैच की अधिकारी हैं भावना गुप्ता
भावना गुप्ता भारतीय पुलिस सेवा 2014 बैच की अधिकारी हैं। अप्रैल 2025 से बलौदाबाजार जिला की पुलिस अधीक्षक हैं। इससे पहले वे सूरजपुर, सरगुजा, बेमेतरा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एसपी रह चुकी हैं। उनके नेतृत्व में जिले में अनुशासन और कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने ‘समाधान अभियान’ के तहत 63 लाख रुपये के मोबाइल बरामद करने की कार्रवाई की थी।
विभाग ने कहा- कार्रवाई अनिवार्य है
यह बर्खास्तगी पुलिस विभाग में अनुशासन की मिसाल है। विभाग का कहना है कि कर्तव्य से अनुपस्थित रहना और जांच में सहयोग न करना गंभीर अनुशासन भंग की है, जिस पर सख्त कार्रवाई अनिवार्य था।





