July 27, 2026 10:03 pm

[the_ad id="14531"]

20 फरवरी को होगा पटेल समाज बगौद राज का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, मां शाकम्बरी महा उत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह

20 फरवरी को होगा पटेल समाज बगौद राज का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, मां शाकम्बरी महा उत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह

रायपुर / छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का वार्षिक अधिवेशन 20 फरवरी को समाज का मुख्यालय सिहादभाठा में होगा. समाज का अध्यक्ष श्री सियाराम पटेल ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय टंक राम वर्मा जी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा मंत्री, माननीय अजय चंद्राकर जी विधायक कुरूद, तथा माननीय श्री ओंकार साहू जी विधायक धमतरी के आतिथ्य में होंगे. इस अवसर पर बहूप्रतिक्षित भव्य भवन का उद्घाटन होना है. कक्षा 10 वीं,12 वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाना है. इस कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग का शिविर भी लगना है जहां कृषि तथा उद्यानिकी से संबंधित योजनाओं कि जानकारी एवं निशुल्क पौधा वितरण भी होना है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग का शिविर कि उपलब्धता होगा जहां निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण होगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का व्यवस्था रहेगा . युवाओं को अधिकाधिक रक्तदान के लिए अपील किया गया.
साथ ही अध्यक्ष श्री सियाराम पटेल, संरक्षक श्री नोहर सिंह पटेल, तुकाराम पटेल, उपाध्यक्ष वासुदेव पटेल, सचिव अर्जुन पटेल,विमल पटेल, हुलास पटेल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण पटेल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लता पटेल ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रमुखों, राज पदाधिकारी गणों एवं समस्त महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग तथा समाज जनों को शत् प्रतिशत उपस्थिति एवं सहयोग का अपील किया है.

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]