July 28, 2026 11:04 pm

[the_ad id="14531"]

महासमुंद में पीकाडली शराब कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चा स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देने का लगाया आरोप…

महासमुंद में पीकाडली शराब कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चा स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देने का लगाया आरोप…

दुलीचंद पटेल जिला ब्यूरो
महासमुंद / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला में पिकाडली शराब कंपनी (Piccadily Group) जो की भारत के सबसे बड़े स्वतंत्र माल्ट उत्पादकों में से एक है। यह दिल्ली स्थित एक प्रमुख व्यापारिक समूह है जो मुख्य रूप से डिस्टिलरी (शराब), चीनी, आतिथ्य और रियल एस्टेट के क्षेत्रों में सक्रिय है। कंपनी को इसके विश्व-प्रसिद्ध सिंगल माल्ट ब्रांड ‘इंद्री’ (Indri) के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। शनिवार को महासमुंद ब्लॉक के ग्राम पंचायत अछोली और बेलटुकरी सीमा पर पीकाडली शराब निर्माण कंपनी के मुख्य गेट के सामने बड़ी संख्या में मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन पर बैठ गए। आन्दोलनकारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी में स्थानीय मजदूरो के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

उनका आरोप यह भी है कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जाती है। वहीं, काम पर रखने के बाद भी उन्हें कम महत्व के और जोखिम भरे कार्य सौंपे जाते हैं। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि उनका वेतन समय पर नहीं दिया जाता, नौकरी से हटाने की बार बार धमकी दी जाती है तथा उनके साथ अमानवीय,दुर्व्यवहार किया जाता है।


मजदूरों ने मांग की है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिया जाए तथा श्रम कानूनों का पूरी तरह पालन किया जाए एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

आंदोनरत कर्मियो ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इधर, कम्पनी प्रबंधक श्री शुक्ला का कहना है कि कंपनी में सभी स्थानीय मजदूरों से ही कार्य लिया जा रहा है। यहां पर कार्य के लिए कुछ मजदूर ठेकेदार कह रहे है कि हमारे मजदूरों को कार्य दिया जाए। 300 सौ मजदूरों का कार्य नहीं है फिर कैसे इतने मजदूरों को कार्य पर रखा जा गया है।

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]