March 8, 2026 12:45 am

[the_ad id="14531"]

पहली बार कोई सीएम पहुंचा भोंगापाल, साय और रमन ने दी नक्सलियों को नसीहत

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह केशकाल के प्राचीन पुरातात्विक स्थल भोंगापाल में आयोजित बुद्ध महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने क्षेत्रवासियों को 94 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात दी. भोंगापाल वो इलाका है जहां आज तक कोई भी मुख्यमंत्री नहीं आये थे. ये इलाका एक समय काफ़ी संवेदनहशील हुआ करता था.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बस्तर के पारंपरिक मांदरी नृत्य के साथ स्वागत किया गया. इसके बाद सीएम समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान गौतम बुद्ध की 6वीं शताब्दी की प्रतिमा का दर्शन कर 10 मिनट साधना कर प्रदेश के समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कोंडागांव जिलेवासियों को 94 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया. साथ ही उन्होंने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की मांग पर मुहर लगाते हुए बुद्ध शांति पार्क निर्माण हेतु 1 करोड़ व बुद्ध महोत्सव हेतु 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है.

क्या बोले साय? 

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज भोंगापाल पहुंचने पर ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने हमारा आत्मीय स्वागत किया है. मुझे भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन करने का सौभाग्य भी मिला है. आज इस कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 100 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया है. इसके साथ ही स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम की मांग पर मैंने पलना नदी में उच्चस्तरीय पुलिया, परोदा नदी में उच्चस्तरीय पुलिया, बुद्ध महोत्सव के लिए 25 लाख रुपए, भोंगापाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्राथमिक रूप से 1 करोड़ रुपए, सांस्कृतिक दलों को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर रहा हूं.

नक्सलवाद पर बड़ा बयान 

सीएम साय ने नक्सलवाद के खात्मे पर नक्सलियों को कड़ा सन्देश देते हुए कहा कि हमारी सरकार को लगभग डेढ़ साल पूरे हो गए हैं. इस कार्यकाल में प्रदेश का उत्तरोत्तर विकास के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे है। आप सभी जानते हैं कि बस्तर की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व हमारी सरकार ने अब यह ठान लिया है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा.

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]