उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में 22 वर्षीय बीए अंतिम वर्ष के छात्र दिनेश वर्मा की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने इतनी हैवानियत दिखाई कि युवक के शव के छह टुकड़े कर दिए। मंगलवार सुबह जब घरवालों ने खून से लथपथ टुकड़े देखे, तो चीख-पुकार मच गई।
दिनेश सोमवार रात को घर के बाहर बने छप्पर के नीचे सोया हुआ था। मंगलवार सुबह जब वह दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर शव के टुकड़े देखे गए, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए।
मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने सगे चाचा सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि जमीन को लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा था, जो अब खून-खराबे में तब्दील हो गया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर मौजूद सबूत इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई।
[the_ad id="14531"]
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा पर टिप्पणी को लेकर शिक्षक के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज
July 16, 2025
1:06 pm
सिर पर 10 लाख का इनाम… कौन है कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला हरजीत सिंह ‘लाडी’?
July 11, 2025
10:48 am
[the_ad_group id="32"]
अयोध्या में 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, शव के किए छह टुकड़े, चाचा समेत चार पर आरोप

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के हितों में छत्तीसगढ़ सरकार जल्द 04 श्रम सहिंता कानून लागु करें
July 27, 2026
No Comments
Read More »




बागबाहरा में शिक्षा सुधार के समर्थन में विशाल रैली, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
July 21, 2026
No Comments
Read More »

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]