[the_ad id="14531"]

प्रताप बाजवा के वीडियो से छेड़छाड़ पर रार

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और आप पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336-4 (दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़), 356 (मानहानि) और 61-2 (आपराधिक साजिश) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को साइबर क्राइम थाने में पेश होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार जिन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है उनमें से एक गैर जमानती है। ऐसे में दोनों मंत्रियों को पुलिस गिरफ्तार भी कर सकती है।
धारा 336-4 में 3 साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना पुलिस को जो शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि शिअद के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जो कार्रवाई की उसमें उनके एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ व उसे एडिट कर गलत ढंग से पेश सोशल मीडिया पर पेश किया गया है। बाजवा ने अपनी शिकायत में बताया है कि 25 जून को उन्होंने एक्स पर दोपहर 3.13 पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों की मजीठिया की पत्नी विधायक गनीव कौर के बेडरूम तक छापे मारने और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के साथ व्यवहार किए जाने का वीडियो पोस्ट किया था। आप के नेताओं और सोशल मीडिया टीम ने उनके वीडियो को एडिट कर इस तरह से गलत ढंग से पेश किया जिसमें उन्होंने दिखाया कि वह बिक्रम सिंह मजीठिया के हक में आए हैं।

अकाली दल के नेता कोर्ट और जांच एजेंसियों पर बना रहे दबाव : चीमा

आप के नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोला और बादल परिवार पर ड्रग तस्करों को बचाने और पंजाब में कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अकाली दल के नेता न्यायपालिका और जांच एजेंसियों पर दबाव बना रहे हैं, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चीमा बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।चीमा ने मुख्य न्यायाधीश से इस मामले का संज्ञान लेने और न्यायिक अधिकारियों तथा जांचकर्ताओं को इस तरह की धमकियों और डराने-धमकाने से रोकने के लिए उचित निर्देश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 01 मई श्रमिक दिवस पर जंगी रैली निकालकर वित्त मंत्री कार्यालय का किया घेराव

Read More »
[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]