[the_ad id="14531"]

मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं:- परमीत सिंह माटा गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त

मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं:- परमीत सिंह माटा

गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त

​रायपुर / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला के पिथौरा नगर के स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित श्री गोविंद कमला गौधाम कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच अपने चरम पर है। मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस स्पर्धा के चौथे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि परमीत सिंह माटा (निशू), अध्यक्षता कुलजीत आजमानी (जनसेवा 24 न्यूज) एवं विजय गुप्ता (नवभारत) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। मंच पर सतीश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल एवं मेहर सलूजा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सौरभ अग्रवाल ने किया।

सेवा और खेल का अद्भुत संगम
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पत्रकार परमीत सिंह माटा ने अपने ओजस्वी संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा:
​”पत्रकारिता की कलम और खिलाड़ी का बल्ला, दोनों में एक बात समान है—दोनों ही अनुशासन और सटीक निशाने की मांग करते हैं। जैसे एक गलत खबर समाज को गुमराह कर सकती है, वैसे ही खेल भावना के बिना खेला गया खेल सिर्फ मनोरंजन बनकर रह जाता है। यह प्रतियोगिता सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि गौ-सेवा और खेल प्रतिभाओं के निखार का एक पावन संकल्प है। याद रखिएगा, मैदान में हारा हुआ इंसान फिर से जीत सकता है, लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता।”

​कार्यक्रम दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया मुख्य अतिथि परमीत सिंह माटा द्वारा टॉस उछालकर मैच की शुरुआत की गई। चौथे दिन का मुख्य मुकाबला बिट्टू इलेवन बनाम नूतन कार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिट्टू इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 136 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
​जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नूतन कार की टीम बिट्टू इलेवन की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 97 रनों पर सिमट गई। इस तरह बिट्टू इलेवन ने यह मैच 39 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। बिट्टू इलेवन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए फहद दयाला ने 5 विकेट चटकाए, जिन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।

समिति का प्रयास सराहनीय
अध्यक्षता कार रहे अतिथि कुलजीत आजमानी ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद रात्रिकालीन आयोजन कर MCA ने पिथौरा का मान बढ़ाया है। मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोज राज डाडसेना ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है कार्यक्रम सफल बनाने मे मुख्य रूप से मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य व्यक्ति भोजराज डडसेना राहुल यादव दिनेश कालसा मुक्कु सेन तुषार राजपूत समीर मिरि राजगोपाल रोतीय डिगेश पटेलरामेश्वर ध्रुव गीतेश ध्रुव
दिनेश सिन्हा का सहयोग मिला हैं

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 01 मई श्रमिक दिवस पर जंगी रैली निकालकर वित्त मंत्री कार्यालय का किया घेराव

Read More »
[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]