June 10, 2026 10:06 pm

[the_ad id="14531"]

वन विभाग की लापरवाही को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) बलौदाबाजार जिला के नेताओं ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन,

वन विभाग की लापरवाही को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) बलौदाबाजार जिला के नेताओं ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन,

चोरी का इल्जाम लगाकर चार कर्मचारियों को काम से किया काम से बेदखल

रायपुर / छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिला के अंतर्गत कसडोल ब्लॉक के सोनाखान परिक्षेत्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उप वन मंडलाधिकारी अनिल वर्मा ने प्रताड़ित कर कार्य से कर दिया है बेदखल!

दरअसल मामला यह है कि कसडोल स्थित बंगला में दिनांक 25 जनवरी 2026 को वन विभाग के एसडीओ अनिल वर्मा, गुलशन साहू, रेंजर दीपक कुमार कौशिक, नवीन वर्मा , मुकेश कश्यप , डब्बू साहू एवं कम्प्युटर आपरेटर दिनेश कुमार वैष्णव ने साम 07:00 बजे से लेकर रात्रि 01:30 बजे तक बाजा गाजा के सांथ खुब शराब पीकर नाच गान करते हुए पार्टी मनाया है! जबकी प्रधान मुख्य वन संरक्षक के द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किया गया है कि वन विभाग के रेस्टहाऊस व बंगलों में शराब पीकर किसी भी प्रकार की जश्न नही मनाना है, किन्तु छत्तीसगढ़ के ये स्वाभिमानी अधिकारी है जिन्होने वर्दीधारण करते समय संविधान की रक्षा, देश की रक्षा तथा वनों एवं वन्य प्राणियों की रक्षा करने का शपथ लिया था,  यही वर्दीधारी अपनी स्वाभीमान को नही बंचा पाये है और ना नही भारत माता और तिरंगे, गणतंत्र दिवस की स्वाभीमान को बंचाये पाये हैं। 

दिनांक 25 जनवरी 2026 को रात्री के 01:30 बजे तक खुब शराब का सेवन कर नाच गान करते रहना शोभा नही देता है, इन अधिकारियों को भान तक नही रहा की रात्री का 01:30 बज चुका है! मतलब 26 जनवरी लग चुका था, कैसे शान से इन अधिकारियों ने शराब के नशे में रहकर तिरंगे का सम्मान किया होगा?और ध्वजारोहण किया होगा?

पार्टी देने वाले कौन थे और पार्टी मनाने वाले कौन-कौन अधिकारी कर्मचारी थे जांच का विषय है।

ढे़ड़ बजे रात तक 04 दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों से काम लेते रहना, केवल शोषण है, वन विभाग के अधिकारी अपने मनमानी के लिए विभाग में काम करने वाले श्रमिकों को दिहाड़ी से बत्तर बनाकर रखे हैं। अपने निजी स्वार्थ के कारण इतने रात तक रोककर रखा हुआ था खाना बनवााये खाये पिये, और नशे में ध्रूत रहने वाले कसडोल एसडीओ ने सोने की चैन चोरी का आरोप दैनिक वेतनभोगी के उपर लगाकर कार्य से भी पृथक कर दिया ! अनील वर्मा एसडीओ येसे कैसे कह सकते है कि चैन यही श्रमिकों ने ही चुराया है, हो सकता है इन श्रमिकों को हटाने के लिए येसा षड़यंत्र भी किया जा रहा होगा? संदेह जनक बाते हैं।


अगर चैन की चोरी हुआ है तो तत्काल पुलिस थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराना था किन्तु वह अधिकारी ना ही रिपोर्ट दर्ज कराया और ना ही जांच कराया, उन्होने बैगा व ज्योतिषी के आगे पिछे भागकर बिचरवाया तो वही ज्योतिषी ने बताया की है चैन को श्रमिको नेचुराया है धन्य है वह ज्योतिषी,और बैध जो सोने की चोरी वही लड़के के उपर इल्जाम लगा रहे हैं।

अगर ज्योतिषी की बात प्रमाणित कर रही है कि चैन श्रमिकों ने ही चुराया है तो उस अधिकारी को दमखम के साांथ थाना में एफआईआर प्रकरण दर्ज करा देना चाहिये था और बना लेना था ज्योतिषी को अपनी सरकारी गवाह!
शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए जिस प्रकार से 26 जनवरी 2026 को शराब पिकर खुब पार्टी मनाया है उन तमाम अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही होनी चाहिए , जिन्होने 26 जनवरी जैसे पावन पर्व नसे की हालत में ध्वजा रोहण किया है , षड़यंत्र पूर्वक आरोप दैनिक वेतनभोगी के उपर लगा दिया जाना कदापी उचित नही है।

ईमानदारी का चोला ओढ़ने वाले वर्दीधारियों ने 12 से 15 वर्षों से अधिक सेवा करने वाले दैनिक श्रमिकों को कार्य से पृथक कर दिया गया है। प्रताड़ित दैनिक श्रमिक मनोज यादव, राजेश सेन, सुबह लाल प्रधान, अर्जुन पैकरा, अनंत कुमार यादव, जो कि खाना बनाने एवं पार्टी करने की तैयारी में लगे थे जिसे केवल मात्र शक के आधार पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए दबाव पूर्वक बिना लिखित में सूचना दिए कार्य से पृथक कर दिये हैं।
विधिवत चैन घूमने की सूचना थाने में भी नहीं दिया जाना था ताकी तहकीकात होती कर्मचारियों से पूछताछ होती लेकिन इस प्रकार की कोई कार्यवाही ही नही किया और काम बंद कर दिया गया है!

पार्टी का मुख्य किरदार निभाने वाले कम्प्युटर आपरेटर दिनेश कुमार वैष्णव है जिन्होने अधिकारियों के सांथ बैठकर पीया खाया है,और व्यवस्थापक भी रहा हैं, यही दिनेश कुमार वैष्णव को कम्प्यूटर आपरेटर को वन रक्षक के वन कर्मचारी संघ हटाने का मांग रखा था यह कम्प्युटर आपरेटर अपने आप को DFO से कम नही समझता है।

अनील सोनी उप वन मंडलाधिकारी के दमनकारी नीति से दैनिक श्रमिको के जीवन यापन करने में अनेक प्रकार की परेशानियां आ रही हैं।

समस्या को देखते हुए कर्मचारियों ने शिवसेना से मदद की गुहार लगाई और शिवसेना की टिम ने कर्मचारियों के समस्या को देखते हुए शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के प्रदेश सचिव एवं बलौदा बाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू ने कर्मचारियों को वापस काम पर रखने एवं तीन माह का वेतन दिलाने बलौदाबाजार जिला कलेक्टर ओ पी शर्मा जी को उनके परिजनों के साथ ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मुख्य रूप से जिला सचिव घनाराम साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू, राजेश सेन, मनोज यादव, सुबे लाल प्रधान, अर्जुन पैकरा, सरस्वती यादव , दुलवरीन प्रधान, प्रेमा सेन, मुकेश साहू, गब्बर आदि लोग उपस्थित रहे।

अगर उक्त दैनिक वेतनभोगियों को कार्य पर वापस नही रखा जाता है तो शिवसेना के द्वारा बलौदाबाजार जिला का घेराव किया जायेगा।

कहावत है न :-
उल्टा चोर, कोतवाल को डांटे!

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षकके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी दुर्गेश सिन्हा ने संयुक्त संचालक से की शिकायत….

Read More »
[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]