श्रम सम्मान राशि को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में अनावश्यक रूप से भ्रम फैलाया जा रहा था
रायपुर / छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों एवं श्रमिकों में अनावश्यक रूप से भ्रम फैलाया जा रहा है कि श्रम सम्मान राशि बंद कर दिया गया है या अब बंद कर दिया जायेगा।
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष रामकुमार सिन्हा ने समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों एवं श्रमिकों से निवेदन किया है कि किसी भी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी एवं श्रमिको को हड़बड़ाने की जरूरत नही है।
कुछ विभाग ऐसे है जो मनमानी पूर्वक श्रम सम्मान राशि का भुगतान कर रहा है बिना कार्य आदेश जारी किये बिना ही सीधा बीटीआर में चढ़ाकर ट्रेजरी के माध्यम से श्रम सम्मान राशि का भुगतान कर दिया जाता था उस पर कसावट लाने तथा नियमानुसार ही भुगतान किये जाने के संबंध में येसा पत्र जारी किया होगा।
इन्द्रवती भवन से प्राप्त जानकारी अनुसार विभागों में अधिकारी कर्मचारियों के मनमानी के कारण नये नये श्रमिक जिन्हे तीन माह चार माह हुआ है येसे लोगो को भी श्रम सम्मान राशि का भुगतान कर दिया जा रहा है जिसके कारण अनावश्यक रूप संख्या बढ़ रहा है और बजट खपत हो रहा है जिसमें कसावट लाने के लिए नवा रायपुर / रायपुर मे ऐसा किया गया था।
वास्तव में विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी रवैय्या अपनाते हुए एक माह दो माह से कार्यरत श्रमिकों को श्रम सम्मान का भुगतान करा दे रहे है जिसके कारण विरोधाभास उत्पन्न हो रहा है,नये नये श्रमिकों को बिल्कुल भी भुगतान नही किया जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ व छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी फैडरेशन के मुखिया होने के नाते से सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से अपील है कि आप सभी हड़बड़ाये नही घबराये नहीं,श्रम सम्मान बंद नही हो रहा है सभी एकजुट रहे अपनी ताकत को पहचाने!
वन विभाग में शुरू से कार्य आदेश जारी करके नियमत: श्रम सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है इस प्रकार अन्य विभाग के संगठन के पदाधिकारी अपने अपने विभागों से नियमत: कार्यादेश जारी कराकर ही श्रम सम्मान का भुगतान कराये ताकी किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हों।





