July 28, 2026 10:03 pm

[the_ad id="14531"]

ईंद्रावती टाईगर रिजर्व में 02 बाघों का किया शिकार, शिकारी छाल को बेचने के फिराक में, सुरक्षा की बड़ी चुक वन विभाग द्वारा

ईंद्रावती टाईगर रिजर्व में 02 बाघों का किया शिकार, शिकारी छाल को बेचने के फिराक में, सुरक्षा की बड़ी चुक वन विभाग द्वारा 

रायपुर / छत्तीसगढ़ के जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) के पासेवाड़ा कोर एरिया में दो बाघों के शिकार की खबर से वन विभाग में हडकम्प मंचा दिया है।

मामले में पांच संदिग्धों से पूछताछ की गई है और बाघों की खाल बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है। इसके बावजूद वन विभाग ने अब तक पूरे मामले की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इससे पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

बहरहाल बाघों के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जिस कोर एरिया में बिना अनुमति प्रवेश तक संभव नहीं माना जाता, वहां शिकारी पहुंचकर दो बाघों का शिकार कर दें, यह केवल एक घटना नहीं बल्कि सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल है।

यह पहला मौका नहीं है, जब इंद्रावती टाइगर रिजर्व की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी टाइगर रिजर्व और आसपास के वन क्षेत्रों में वन्यजीवों के शिकार, वन्यजीव अंगों की तस्करी की आशंका, जंगल में अवैध गतिविधियों तथा संरक्षण व्यवस्था को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। कई मामलों में जांच तो हुई, लेकिन यह सवाल बना रहा कि क्या उन घटनाओं से कोई ठोस सबक लिया गया ?

करोड़ों रुपये की परियोजनाएं, आधुनिक निगरानी उपकरण, कैमरा ट्रैप, नियमित गश्त और वन विभाग का बड़ा अमला होने के बावजूद यदि शिकारी कोर एरिया तक पहुंच जाते हैं, तो यह संरक्षण व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय ग्रामीण का मानना है कि यदि इस घटना के पीछे किसी अंतरराज्यीय शिकारी गिरोह की भूमिका है, तो यह केवल स्थानीय सुरक्षा की नहीं बल्कि व्यापक खुफिया समन्वय की भी चुनौती है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व देश के महत्वपूर्ण बाघ अभयारण्यों में शामिल है। यहां बाघों की संख्या बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए वर्षों से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में दो बाघों का शिकार संरक्षण प्रयासों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मामले पर इंद्रावती टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बल्गा ने कहा कि हमारे विभाग, महाराष्ट्र के विभाग और पुलिस की सहयोग से महाराष्ट्र के कुछ संदिग्ध को पकड़े हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच और कार्रवाई जारी है, आगे जो भी जानकारी आयेगी साझा की जाजायेगी।

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]