July 28, 2026 3:03 pm

[the_ad id="14531"]

पिथौरा जनपद पंचायत कार्यालय के सर्वर रूम से बैटरी व जनरेटर की हो गई चोरी, अब सरकारी कार्यालय भी अछुता नही रहा

पिथौरा जनपद पंचायत कार्यालय के सर्वर रूम से बैटरी व जनरेटर की हो गई चोरी, अब सरकारी कार्यालय भी अछुता नही रहा

पिथौरा / महासमुंद जिला के जनपद पंचायत पिथौरा के कैंपस स्थापित बीएमसी सर्वर रूम से चोरी के मामला सामने आया है।
दरअसल मामला यह है की जनपद पंचायत कार्यालय पिथौरा कैम्पस में ही एक सर्वर रूम है जहां पर बैटरी,सीपीयू, महिन्द्रा जनरेटर रखा हुआ था जिसे चोरी कर लिया गया है। पुलिस थाना पिथौरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है, थाने में दिए आवेदन में जनपद पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएल बरिहा ने पुलिस को बताया कि जनपद पंचायत पिथौरा कैंपस में बीएमसी सर्वर रूम संचालित है। जहां से छह जुलाई के 6 बजे से सात जुलाई 09:30 बजे के बीच 6 नग बैटरी, 1 यूपीएस, 01 जनरेटर, बैटरी कीमत 80000 रुपए और महिंद्रा डीजी जनरेटर की बैटरी 1 नग पुरानी इस्तेमाली कीमत करीबन 3000 रुपए को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है।

थाना में रिपोर्ट के दर्ज कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305 (ए), 331(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। अब देखना यह होगा की क्या आरोपियों को पुलिस महकमा जल्द ही धरदबोचने में सफल रहेगा या फिर नाकाम….

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]