April 16, 2026 4:19 pm

[the_ad id="14531"]

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल में, क्षेत्र रक्षक,डिप्टी रेंजर, रेंजर, उप मंडल प्रबंधक के लापरवाही से हो रहा है वनों का विनाश…. चोर ले गये लाखो रूपया का मुरूम

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल में, क्षेत्र रक्षक,डिप्टी रेंजर, रेंजर, उप मंडल प्रबंधक के लापरवाही से हो रहा है वनों का विनाश…. चोर ले गये लाखो रूपया का मुरूम

 

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड बारनवापारा परियोजना मंडल अब लिमिट में ही रह जायेगा, क्योंकि अधिकारियों की चुप्पी साध लेने से लगातार हो रहा है वनों का विनाश! आरंग रेंज के अंतर्गत नवागांव बीट के कौंवाझर बीट में गजब का खेला जारी है, मालीडीह से गुर्रूडीह मार्ग पर रोड़ के अगल बगल जो कक्ष क्रमांक 816 है उसमें लगभग 12 से 15 एकड़ वन विकास निगम के जमीन को खोदकर मुरूम निकालकर ले जाया जा रहा है वर्तमान में उस बीट पर क्षेत्र रक्षक और डिप्टी रेंजर के दोनों प्रभार पर टीके लाल साहु पदस्थ हैं। जिस प्रकार से वन विकास निगम के जंगलों को बंदर बाट किया गया है उससे येसा प्रतित होता है कि,क्षेत्र रक्षक,डिप्टी रेंजर, रेंजर और उप मंडल प्रबंधक का हांथ है ऐसा प्रतित होता है।

जिस प्रकार से जमीन की खोदाई और मुरूम निकलाई जारी है उससे येसा लगता है कि मोटी रकम लेकर मौखिक रूप से अनुमती दिया गया है,मलाई खाने के चक्कर में वनों का संरक्षण करने निगरानी करने और जंगल को चोरी,आग, वन्यप्राणियों के सुरक्षा सहित तमाम प्रकार के शपथ लेने वाले वर्दीधारी अपनी ईमान बेंच चुके है येसा संदेह होने लगा है।

क्षेत्र रक्षक टीके लाल साहु लंबे समय से बारनवापारा परियोजना मंडल में जब से पदस्थ है तब से उनके कार्यकाल में बड़े बड़े कारनामे हुए हैं। चाहे फर्जी मस्टररोल के सहारें फर्जी मजदुरों का हाजरी भरकर राशि आहरण करना हो या,बिना मार्किंग कार्य के भी वनों का कटाई करवा देना या फिर वनों की भूमि का अवैध तरिका से खनन करवाने का मामला हो!

जब सीजी संचार क्रांति न्यूज एवं संचार भारत न्यूज की टीम ने गुर्रूडीह क्षेत्र का दौरा किया तब नजारा देखने को मिला, ये वही भूमि था जहां से अतिक्रमण कारियों को खदेड़ा गया था।
लेकिन राजनीतिक धमक के आगे नतमस्तक हो चुके है छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के छोटे से लेकर बड़े अधिकारी कर्मचारी ,जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो ना वन रहेगा न वन्यप्राणी, न जल रहेगा न जंगल और ना ही जमीन!
सीजी संचार क्रांति न्यूज की टीम ने जब प्रबंध संचालक से दुरभाष में चर्चा किया और वन कक्ष 816 के नजारा का विडीयों फोटो भेजकर चल रहे काली करतूत की पर्दाफास किया तब कहीं जाकर वन विकास निगम में हड़कंप मचा है।

क्या छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक क्षेत्र रक्षक, डिप्टी रेंजर, रेंजर,उप मंडल प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करेगा या सह देगा।

प्रबंध संचालक आरंग परिक्षेत्र के कौवाझर/ नवागांव बीट में हुए कूप कटाई का विधिवत जांच करेगा,अगर जांच करेगा तो निश्चित ही सस्पेंड होगा क्योकिं सीजी संचार क्रांति न्यूज की टीम ने जंगल के अंदर जाकर हुए कूपों की कटाई देखा निरीक्षण किया तो पता चला की येसे वृक्षों का भी कटाई कर दिया है जो कटाई व थिनिंग योग्य ही नही था। मार्किंग से अधिक वृक्षों की कटाई कर दिया गया है।

मालीडीह से गुर्रूडीह पर ही रोपित किये गये बांस को आग के हवाले कर दिया गया था, क्षेत्र रक्षक वनो का भ्रमण नही करते है ये स्पष्ट हुआ है। धधकते हुए आग को हमारी टीम ने देखा और बुझाने का प्रयास भी किया गया था लेकिन आग इतना भयानक था कि रूक ही नही रहा था,पेट्रोल की तरह धधकते फैल गया।

ये से भी उप मंडल प्रबंधक के कार्यशैलियों पर पूर्व से ही प्रश्न चिन्ह लगते हुए आ रहा है, सभी घर में घुंसे घुंसे ड्यूटी करता है जिसका परिणाम वनो की अवैध कटाई,अतिक्रमण, जंगलों की खुदाई हो रहा है ! बेच गये वनों की भूमि को , क्या निगम के कर्मचारी मुरूम निकाल रहे जेसीबी व हाईवे को जप्त कर पायेंगे अब यह देखना है!

क्या प्रबंध संचालक जी क्षेत्र रक्षक,डिप्टी रेंजर, रेंजर, से लेकर उप मंडल प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करेगा, अगर नही करेगा तो साफ हो जायेगा की अधिकारियों एवं कर्मचारियो के संरक्षण में मुरूम की खुदाई व परिवहन हो रहा है।

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल में, क्षेत्र रक्षक,डिप्टी रेंजर, रेंजर, उप मंडल प्रबंधक के लापरवाही से हो रहा है वनों का विनाश…. चोर ले गये लाखो रूपया का मुरूम

Read More »
[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]