September 3, 2026 12:49 pm

[the_ad id="14531"]

50 घंटे की बारिश की कहर..गरियाबंद में लगभग 09 करोड़ का निर्माणाधीन पुल भर भराकर गिरा

50 घंटे की बारिश की कहर..गरियाबंद में लगभग 09 करोड़ का निर्माणाधीन पुल भर भराकर गिरा

रायपुर / छत्तीसगढ़ में लगातार मूसलाधार बारिश ने कमर तोड़ दी है, हालिया में गरियाबंद जिला में पिछले 50 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है , इस वर्ष की बारिश मे विकास कार्यों को कमर तोड़ दी है।

उदंती नदी पर ओडिशा सरकार की ओर से बनाया जा रहा लगभग 9 करोड़ रुपये का निर्माणाधीन पुल बारिश के तेज बहाव से धड़ाम से गिरकर गया। यह पुल गरियाबंद जिले के अमलीगांव को ओडिशा के चार गांवों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग था किन्तु समय से पहले ही सेतू मलबा में बदल गया।

गरियाबंद जिला में मूसलाधार बारिक की कहर

लगातार हो रही बारिश के कारण उदंती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। नदी के तेज बहाव का दबाव निर्माणाधीन पुल नहीं झेल पाया और देखते ही देखते उसका एक बड़ा हिस्सा बह गया। घटना के बाद निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

यह पुल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन और व्यापार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। पुल गिरने से परियोजना को बड़ा नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय पुल पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं,पुल ढहने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

अशंका जताई जा रही है कि नींव मजबुती से नही बन पाया रहा होगा जिसके कारण बह गया होगा?

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]