September 3, 2026 1:35 pm

[the_ad id="14531"]

झलप से बागबाहरा मार्ग की बदहाल सड़क बनी परेशानी का कारण, गड्ढे में फंसा भारी वाहन

झलप से बागबाहरा मार्ग की बदहाल सड़क बनी परेशानी का कारण, गड्ढे में फंसा भारी वाहन

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ के समृद्ध जिला महासमुंद के झलप में लगातार विकास की गंगा बह रही है, लगातार प्रकाशन के बाद भी न शासन सुध ले रहा है न प्रशासन, हालात ऐसा है कि नही चाहते हुए भी लोग उस राह पर चलने को है मजबुर!
झलप से बागबाहरा जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जरता ने कमर तोड़ दी है, विकास की राग अलापने वाले का नजर भी इस राह पर नही पड़ रहा है,न विधायक और ना ही मंत्री सुध ले रहा है। जिस प्रकार से रोड़ गढ्ढा बना है उससे येसा प्रतित होता है कि ट्रक और कार डुबकी लगा लगाकर निकल रही है, यह रोड़ एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई।
सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के चलते भारी मालवाहक ट्रक कीचड़ में फंस गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

भारी वाहन चालकों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित मंत्री अरूण साव तथा विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो क्षेत्रवासी चक्का जाम करने के लिए बाध्य रहेंगें, इस गढ्ढ़ा से कोई बड़ा हादसा होने की संभावना है इसलिए समय रहते मरम्मत कार्य कराये!

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

[youtube-feed feed=1]
Advertisement
[the_ad_group id="33"]
[the_ad_group id="189"]